देशभक्ति, सम्मान, अनुशासन इंडियन आर्मी में शामिल होना सिर्फ करियर नहीं, बल्कि सेवा और गर्व का अवसर है, हर साल लाखों युवा अपने सपनों का पीछा करते हैं Join Indian Army क्योंकि सेना सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र को समर्पित जीवन है। 2025 में अग्निवीर योजना, विशेष प्रवेश और रैली भर्ती के जरिए भारतीय सेना में शामिल होकर आप भी देश सेवा का सपना साकार कर सकते हैं। इंडियन आर्मी में शामिल होने के तरीके 1. अग्निवीर योजना (Agniveer Scheme 2025) अग्निवीर CEE रिजल्ट 2025: 26 जुलाई 2025 को जारी हो चुका है। उम्मदीवार www.joinindianarmy.nic.in से पीडीएफ में रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें ZRO और ARO अनुसार सूची जारी की गई है। एग्जाम डेट: 30 जून से 10 जुलाई 2025 योग्यता: 10वीं/12वीं पास (45%+33%), उम्र 17.5-21 वर्ष (पद के अनुसार) सलेक्शन प्रॉसेस: कंप्यूटर-आधारित CEE, फिर फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), मेज़रमेंट टेस्ट (PMT), मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। पुरी प्रक्रिया, पात्रता व सैलरी: पहले साल 30,000रु/महीना, चौथे साल तक 40,000रु/महीना + सेवा निधि पैकेज लगभग...